केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने ऐतिहासिक पदयात्रा जुलूस निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तिर्वा नगर के क्रय विक्रय केंद्र पर हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता जमा हुए। वर्तमान की केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पूर्व सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को राजनीतिक द्वेष भावना के कारण अनदेखी करने के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में पदयात्रा जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधन के बाद तहसीलदार अनिल सरोज को ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री यादव ने कहा की वर्तमान सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्य सरकार की अनदेखी के कारण बंद पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा सपा सरकार ने आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए पैरामेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कैंसर अस्पताल, ह्रदय रोग संस्थान एवं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए किसान मंडी जैसे तमाम विकास कार्य कराए थे। लेकिन भाजपा की द्वेष पूर्ण नीति के चलते ये सभी योजना अधूरी पड़ी हैं । करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी गरीब जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जुलूस में शामिल पूर्व विधायक कल्याण सिंह
दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, संजय दुबे, डॉक्टर संजय
पाठक, वसीम वारसी, नीलू यादव, राजीव चौहान, ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया,
महिला जिला जिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा राजपूत, ने भी भाजपा सरकार को जन
विरोधी बताया। इस दौरान मोहम्मद आबिद, सुधीर यादव, लाल सिंह यादव, शरद
यादव, जानू सिद्दीकी, गुड्डू, इरफान, जितेंद्र यादव, रवि, राजू खां,
सौरभ, रीना सिंह, कल्पना यादव, कुसुम यादव, सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद
रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।