मसकनवा गोण्डा - शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 21 February 2019

मसकनवा गोण्डा - शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया


 ब्यूरो मसकनवा गोण्डा-सुनील कुमार गौड़ 

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुये कायराना आतंकी हमले को लेकर आशा कर्मचारी यूनियन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया।


शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया तथा शहीदों के परिजनों को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एस.सी.द्विवेदी ने कहा कि ये घटना गंभीर और चिंताजनक है जितनी निंदा की जाये कम है। पूरी तरह से बर्बाद हो चुका पाकिस्तान को कड़ा जबाब देने की जरूरत है ।

इस अवसर पर श्यामबरन पाण्डेय, निर्मला पाण्डेय, अनीस श्रीवास्तव, अनिल, साधना, शकुंतला, इन्द्रावती पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, उर्मिला सिंह, सुन्दरी, गीता शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।