रितु श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज़
यातायात के नियमों का पालन करने से अपनी सुरक्षा बढ़ती है-
सुलतानपुर 07 फरवरी, परिवहन विभाग के तत्वाधान में 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत आज के0एन0आई0पी0एस0एस0 सुलतानपुर के अध्यापिकाओं एवं छात्राओं की सहभागिता से से ए0आर0टी0ओ(प्रशा0) श्रीमती माला वाजपेयी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती शीलाभट्टाचार्या के नेतृत्व में शहर में स्कूटी रैली निकाली गयी, जिसे पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूटी रैली के0एन0आई0पी0एस0एस0 से प्रारम्भ होकर गोलाघाट, बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट चौराहा, पंचमुखी चौराहा, लाल डिग्गी चौराहा होते हुए पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में समाप्त हुयी।
स्कूटी रैली के उपरान्त पंत स्टेडियम में सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी विवेक ने अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए लोगों को सीट बेल्ट बांधने एवं हेलमेट लगाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से अपनी सुरक्षा बढ़ती है। नियम और कानून हमारी सुरक्षा के लिए है यदि हम यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं का प्रतिशत कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि एैसे कार्यक्रत अन्य विद्यालयों में भी चलाया जाय, ताकि बच्चे जागरूक होकर औरों में जागरूकता पैदा करेंगें। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलायी।
गोष्ठी में ए0आर0टी0ओ0 माला वाजपेयी लोगों को गुड रोमेटेरियन की अवधारणा से परचित कराते हुए कोई भी दुर्घटना होने पर सर्वप्रथम घायल को सहायता पहुंचाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में इलाज से मना नहीं किया जायेगा तथा पुलिस द्वारा परेशान भी नहीं किया जा सकता। जिला क्रीड़ाधिकारी ने यातायात नियमों के पालन से अपनी सुरक्षा बढ़ती है। अपने को सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘‘जान है तो जहांन है‘‘।
ए0आर0टी0ओ0 परिवर्तन अखिलेश कुमार द्विवेदी गोष्ठी में उपस्थित लोगों को सुरक्षित यातायात के नियम बताए तथा उनके द्वारा सोलेशियम स्कीम के विषय में जानकारी दी गयी। गोष्ठी में उपस्थित अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने भी अपने व्यक्तिगत अनुभव को भी साझा किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या, यातायात निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप, परिवहन विभाग एवं खेल विभाग के कर्मचारीगण तथा के0एन0आई0 के अध्यापिकाएं/छात्राएं आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।