ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
प्रयागराज में चल रहे महा कुम्भ में गंगा सफाई को लेकर प्रदेश की
सरकार के आदेश पर शहर के जल्दबाजी में नालो की टैपिंग कर नगर निगम व
प्रशासन ने अपनी पीठ तो थपथपा ली पर इन नालो की टैपिंग का खामियाजा शहर
वासियो को सीवर भराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है ।
कानपुर के पॉस इलाके
सिविल लाइन्स में डी एम् एस एस पी ऑफिस के चंद कदमो की दूरी पर भीषण सीवर
भराव के कारण आये दिन हादसे हों रहे है इसमें जहाँ नगर आयुक्त छुट्टी पर है
वहीँ महापौर कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज गयी हुई है सीवर भराव के कारण
यहाँ लोगो को खासी दिक्कते झेलनी पड़ रही है यहाँ प्रतिदिन हादसे भी हो रहे
जिसमे आज अचानक ई रिक्शा और साईकिल सवार हादसे का शिकार भी हो गए पहले यह
गंदे पानी के गड्ढे में फसे फिर देखते ही देखते दोनों पानी में गिर गए
जिससे उसमे बैठी सवारिया किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
जो की कैमरे
में कैद हो गए इस सीवर भराव को लेकर विधायक अमिताभ बाजपेयी प्रदर्शन कर
चुके है साथ ही अधिकारियो को के पास शिकायते भी जा चुकी है पर किसी के कान
में जूं तक नहीं रेंग रही है।आज यहाँ से गुजर रहे नरेश त्रिपाठी ने बताया
की गंगा सफाई के नाम पर चल रहे नमामि गंगे प्रोजेक्ट में जहाँ करोडो का
भरष्टाचार हो रहा है वहीँ कुम्भ के नाम पर जल्दबाजी में अधिकारियो ने अपनी
पीठ थपथपाने के लिए नाले तो टैप कर दिए पर इसका सिडिफेक्ट नहीं दिखाई दिया
अब आम लोगो को इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।