रवि गुप्ता ब्यूरो कानपुर
चुनावी वर्ष में लोकसभा मे जो आज अंतरिम बजट पेश हुआ उससे लोगों के चेहरे खिल उठे वही इस बजट में आमजनमानस को कई सौगातों मिलने के बाद परेड स्थित शिक्षक पार्क में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाते हुए अतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई भी दी।लोकसभा में जैसे ही सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया जिसमे आम जनता के लिए कई सौगातें भी दी जिससे गरीब,मजदूर और महिलाओ के साथ मध्यमवर्ग भी लाभान्वित होगा वही सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की खुशी शहर में भी देखने को मिली जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षक पार्क में जमकर अतिशबाजी करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा किया और इस ऐतिहासिक बजट के लिए एक दूसरे को बधाई दी।
भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मोदी जी ने ऐसा बजट पेश किया है जिससे साबित हो गया है कि इस पूरे देश का खजाना देश की सवा 100 करोड़ जनता का है जबकि पिछली सरकारों ने इस खजाने को लूटने का काम किया था चाहे जीएसटी हो या नोटबन्दी से खजाना भरा हो सारा का सारा खजाना गरीबो,किसानों,मजदूरों,नौजवानों को समर्पित कर दिया यह केवल एक ईमानदार व्यक्ति ही कर सकता है वह केवल पीएम मोदी जी ही है। आज हम सभी ने इस अंतरिम बजट की सौगातों के बाद अतिशबाजी की और मिठाई बांटी है और आगामी चुनाव में हम सभी दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। 65 वर्षो में जिसने नही किया वह सरकार ने 5 वर्षो में कर दिया गया यह बड़ी बात है सरकार की नीतियां से जनता वाकिफ है और खुश भी है इसमें चुनावी कमेंट्स नही होना चाहिए सरकार की इन नीतियों को देखते हुए और देश के लिए अच्छा कार्य के लिए राहुल गांधी को भी संसद में एक बार मेज को थपथपाना चाहिए।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।