गोंडा - विकासखंड बभनजोत के खोडारे बाजार में संत निरंकारी मिशन की ओर से विशाल समागम व भंडारे का आयोजन कराया गया.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 6 February 2019

गोंडा - विकासखंड बभनजोत के खोडारे बाजार में संत निरंकारी मिशन की ओर से विशाल समागम व भंडारे का आयोजन कराया गया..




 रिपोर्ट - राकेश सिंह 

विकासखंड बभनजोत के  खोडारे  बाजार में संत निरंकारी मिशन की ओर से  विशाल समागम व भंडारे का आयोजन कराया गया।जोनल इचार्ज बद्री विशाल सिंह ने सत्संग के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को निहाल किया। हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुचे थे। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जोनल इंचार्ज बद्री विशाल सिंह ने कहा कि निरंकारी मिशन कोई जाति, धर्म,समुदाय या समूह का नाम नहीं है। निरकारी मिशन एक ऐसी विचारधारा है जो इंसान को इंसान से जोड़ती है। इंसान को अपने मानवीय मूल्यों की पहचान होनी चाहिए। साथ ही साथ उसे मानव जीवन के मुख्य उद्देश्य का भी पता होना चाहिए।मानव जीवन का मुख्य उदेश्य निरंकार प्रभु की प्राप्ति करना है।सतगुरु जी एक ऐसा माध्यम है जिससे इंसान दूसरे इंसान के करीब आता है। उससे एकत्व का भाव जागरूक होता है।इस अवसर पे रमेश यादव,सती राम यादव,पन्ना लाल गुप्ता,भानु वर्मा,मिंकु, राजेश,वेद प्रकाश गुप्ता, अमरीश,राम ललित यादव, अरविंद राणा,आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।