गोरखपुर-मुख्यमंत्री ने किया शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज का लोकार्पण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 February 2019

गोरखपुर-मुख्यमंत्री ने किया शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज का लोकार्पण


कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर तहकीकात न्यूज़

 सरदार नगर स्थित करमहां में आज मुख्यमंत्री के द्वारा शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में एकत्र हुए।

ज्ञात हो शहीद बंधू सिंह गोरखपुर ही नहीं बल्कि इतिहास के पन्नों में दर्ज है और उनके नाम को और आगे बढ़ाते हुए उनके वंशज अजय कुमार सिंह " टप्पू" के द्वारा एक डिग्री कालेज की स्थापना की गई है। क्षेत्र में हिन्दू युवा वाहिनी के कर्मठ कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री से मधुर संबंध के कारण आज स्वय मुख्यमंत्री के द्वारा शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री का दिन में लगभग 11 बजे यहां हेलिकॉप्टर से आगमन हुआ और लोकार्पण समारोह के बाद हजारों की संख्या में जुटे लोगों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शहीद बंधू सिंह को इस क्षेत्र का बड़ा क्रांतिकारी बताया गया और उनके नाम से डिग्री कॉलेज खोलने को सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान , कृषि मंत्री सुरेंद्र प्रताप शाही, कामेश्वर सिंह , राममिलन निषाद आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।