ब्यूरो -रवि गुप्ता
शहर में अपराधियों हौसले पूरी तरह बुलंद हो गए है। वही शहर की पुलिस बैक फुट पर दिखाई दे रही है लगातार हो रही घटनाओ को खोलने में नाकाम पुलिस को बदमाशों ने और खुली चुनौती देते हुए एक रिटायर्ड साइंटिस्ट के घर धाबा बोल दिया इस दौरान लुटेरों ने घर में लूटपाट करते हुए वृद्ध को बुरी तरह मार कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित लहूलुहान हालत में थाने पहुंच कर आप बीती पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैलाश बिहार में रहने वाले नरेंद्र सिंह जोकि रिटायर्ड साइंटिस्ट है उनके घर पर सुबह तीन नकाबकोश बदमाश घुस गए और लूट पाट शुरू कर दिया। इस दौरान जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें बन्दुक की बाटो से बुरी तरह मारना शुरू कर दिया और तबं तक मरते रहे जब तब वह बेहोश नहीं हो गए। इस दौरान बदमाशों ने घर में रक्खे पांच हजार रूपए और दो मोबाईल भी उठा ले गए। घटना के बाद जब उन्हें होश आया तब उन्होंने घटना की जानकरी पुलिस को दी। नरेंद्र सिंह ने बताया की हम घर पर अकेले थे तभी सुबह के समय तीन नकाबपोस बदमाश आ गए और घर में लूटपाट करने लगे इस दौरान एक बदमाश ने हमे पकड़ लिया और दो बदमशों ने हमारे ऊपर बन्दुक की बाटो से महला कर दिया जिससे हम बेहोश हो गए। बदमाश घर में रक्खे 5000 रुपये और दो मोबाइल लेकर भाग गए। कल्याणपुर पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है वृद्ध को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।