सुलतानपुर- दीवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत सम्बन्धी बैठक, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 21 February 2019

सुलतानपुर- दीवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत सम्बन्धी बैठक, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

चीफ रिपोर्ट - चन्द्र मोहन तिवारी

जनपद न्यायाधीश श्री उमेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय लोक अदालत (09 मार्च) की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित क्लेम वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कराये जाने हेतु दूसरी प्रारम्भिक बैठक आयोजित की गयी।
      

 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का प्रारम्भ दीवानी परिसर में जनपद न्यायाधीश द्वारा किये जाने के उपरान्त न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों को ईवीएम व वीवी पैट का प्रशिक्षण तहसीलदार सदर पीयूष एवं मास्टर ट्रेनर राम किशोर राजकीय आईटीआई द्वारा दिया गया। उक्त के अतिरिक्त 23 फरवरी को दरबरपुर तहसील लम्भुआ में आयोजित हो रहे शिविर में समस्त क्षेत्रीय जन समुदाय से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठायें। उपरोक्त सम्बन्धी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पूनम सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।