ब्यूरो सुल्तानपुर -रीतू श्रीवास्तव
पीसीएस-2016 का परीक्षा परिणाम घोषित होने
पर जिले के कई मेधावियों की प्रतिभा निखर आई। सगी बहनों समेत कई होनहारों
ने पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर बनकर जिले का मान बढया है।जिला न्यायालय में
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत शहर के महुअरिया मुहल्ला निवासी
हरीराम सरोज के पुत्र सन्तोष कुमार सरोज ने सब रजिस्ट्रार का पद हासिल कर
परिवार का नाम रोशन किया। इसी जिले के विकास क्षेत्र दूबेपुर में
मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत प्रयागराज निवासी विनय सिंह का भी
पीसीएस 2016 की परीक्षा में जिला एवं लेखा कोषाधिकारी पद पर चयन होने से
विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
जयसिंहपुर, कारेबन गांव निवासी राममूर्ति यादव के बेटे
रमेश कुमार ने पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम का पद हासिल किया है। वर्ष
2013 में उन्होंने पीपीएस की परीक्षा पास की थी। वे संतकबीरनगर में पुलिस
क्षेत्राधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उनके एसडीएम बनने की सूचना मिलते
ही उनके सगे-संबंधियों एवं मित्रों में खुशी की लहर व्याप्त है।
मोतिगरपुर, रामबरन महाविद्यालय विभारपुर के प्रबंधक
अजय कुमार सिंह व उनके परिवार को शुक्रवार को दोहरी खुशी हासिल हुई। घोषित
पीसीएस परीक्षा परिणाम में उनकी दो भतीजियों आभा सिंह का चयन डीएसपी और
वर्षा सिंह का चयन जिला अल्प संख्यक अधिकारी के पद पर हुआ। प्रबंधक अजय
कुमार सिंह ने कहा कि, बेटियों ने न सिर्फ परिवार का सम्मान बढ़ाया है,
बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
वहीं छेदुवारी (कैथवारा) निवासी पूजा चौधरी नायब तहसीलदार के पद पर चयनित
हुई है। वर्तमान में वे लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर कार्यरत
हैं। उनके पति रोहित वर्मा व पिता बाबूराम चौधरी भी सचिवालय में समीक्षा
अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। वहीं दोस्तपुर ब्लॉक के हेमंत उपाध्याय पुत्र
बसपा नेता राजबाबू उपाध्याय ने डिप्टी एसपी बनकर इलाके का नाम रोशन किया
है।
लम्भुआ, दुल्हापुर निवासी ज्ञानेंद्र विक्रम पुत्र डॉ.
महावीर प्रसाद यादव एसडीएम पद पर चयनित हुए हैं। इसके पूर्व असिस्टेंट
कमांडेंट पद पर ज्ञानेंद्र का चयन हुआ था। उनके बड़े भाई यादवेंद्र विक्रम
असिस्टेंट लेबर कमिश्नर पद पर कार्यरत है। वहीं देवरी निवासी श्रीकांत सिंह
के पुत्र कृष्णकांत सिंह जिला ऑडिट अधिकारी बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
कृष्णकांत सिंह मौजूदा समय में सुलतानपुर दीवानी न्यायालय में कार्यरत हैं।
उनकी की सफलता पर पूर्व प्रधान राजाराम सिंह, रमाकान्त सिंह, सुशील सिंह,
श्रीमती किरन सिंह, संतोष सिंह, सचिन सिंह, शिवानी सिंह तथा शाश्वत सिंह ने
खुशी जाहिर की।
कादीपुर जलालपुर निवासी डॉ.धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय
पुत्र शीतला प्रसाद पाण्डेय का चयन जिला कमांडेंट होमगार्ड पद पर तथा
अनुराग जायसवाल पुत्र स्व.सूर्यलाल जायसवाल निवासी अनिरुद्ध नगर का चयन
वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। वर्तमान में डॉ.धीरेन्द्र भूगोल प्रवक्ता
पद पर किसान इंटर कालेज मुरादाबाद में कार्यरत हैं। वर्तमान में अनुराग
आईबी अधिकारी के रुप में दार्जिलिंग में कार्यरत हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।