देश वीर सपूतों के परिजनों के साथ खड़ा है - उमाशंकर पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 14 February 2019

देश वीर सपूतों के परिजनों के साथ खड़ा है - उमाशंकर पाण्डेय

तहकीकात न्यूज़ -डेक्स 
 
 
 
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता पुलवामा में हुई दुःखद आतंकी घटना में शहीद हुए लगभग देश के 40 वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करके निरस्त कर दी गयी। इस मौके पर दो मिनट मौन रहकर पुलवामा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश वीर सपूतों के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होने कहा कि वह इस दुःख को समझ सकती हैं। दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ है। 
 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्वी उ0प्र0 प्रभारी  प्रियंका गांधी वाड्रा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  के महासचिव एवं पश्चिमी उ0प्र0 के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर जी एवं कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह के समक्ष विभिन्न जनपदों के साहित्यकार, युवा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ अधिवक्ता, चिकित्सकों एवं चाटर्ड एकाउण्टेन्ट ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से प्रेरित होकर निष्ठा व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वानिंग प्रभारी मदन मोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
 
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से जनपद प्रयागराज के सुनील कुमार यादव, चन्द्रजीत यादव, संजय कुमार यादव, जनपद सुलतानपुर के अभिषेक कुमार आजाद, बाराबंकी के सरफराज हुसैन, अंकित पाण्डेय, लखनऊ के शहनवाज आलम, मोहम्मद सिराज, मो0 अजीम, नायाब आलम, दीपिका पुष्कर, अनिल कुमार यादव, अब्दुल हक सिद्दीकी, मनीश मोहन, एवं सरफराज हुसैन, डा0 गुफरान अहमद, डा0 मो0 अल्ताफ, डा0 मोहम्मद तुफैल, डा0 सुमैया, डा0 जावेद अली आदि शामिल रहे।  
 
प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजनों की लोकसभा वार बैठक आज तीसरे दिन भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी-राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी-राष्ट्रीय महासचिव श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने अलग-अलग अपने-अपने प्रभार क्षेत्र वाले लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों से वार्ता की और संगठन एवं आगामी चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। लोकसभावार बैठक अपने अंतिम दौर में चल रही है।   

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।