रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
चलरही सेना में आये युवकों ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल
किया। युवक रेलवे स्टेशन पर बवाल करते रहे इस दौरान कोई भी जीआरपी और
अन्य पुलिस बल नहीं पहुंचा। रेल विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि यह
बवाल पुलिस ने कराया है ।फतेहगढ़ में तैनात चीफ टीसी एनपी सिंह ने बताया कि
लखनऊ से आने वाली 55325 ट्रेन कासगंज तक जाती है । इस ट्रेन से आने वाले
यात्रियों की फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान यहां
चल रही सेना की भर्ती देखने आए 10:12 युवक बिना टिकट पाए गए। इनमें से चार
युवकों ने अपना टिकट बनवा लिया। शेष को बंद कर दिया गया। यह खबर मिलते ही
भर्ती देखने आए तकरीबन 150 युवक रेलवे स्टेशन पर आ गए और वह अपने साथियों
को छोड़ दिए जाने के लिए उवद्र्व करने लगे। उन्होंने स्टेशन घेर ली और1घंटे
तक यहां बवाल करते रहे। साथियो के पकड़े जाने से नाराज युवको ने रेलवे
स्टेशन पर पथराव किया । गली गलौज किया।लेकिन जानकारी होने के बाद भी इस
बवाल को खत्म कराने कोई अधिकारी नहीं आया। टीसी एन पी सिंह का कहना है कि
युवक रेलवे स्टेशन पर उत्पात करते रहे इस दौरान सहायता के लिए न तो कोई
जीआरपी का जवान आया और ना ही आरपीएफ और सिविल पुलिस ही बचाव के लिए आई,
नतीजतन रेलवे अधिकारी और कर्मचारी ऑफिसों में बंधक बने रहे। उन्होंने आरोप
लगाया कि यह बवाल एक आरपीएफ के जवान ने कराया है। पुलिस की मिलीभगत से
भर्ती होने आए युवको ने रेलवे स्टेशन पर कई घंटे तांडव किया बचाव करने नही
आया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।