संत ही राष्ट्र के मार्गदर्शक - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 February 2019

संत ही राष्ट्र के मार्गदर्शक - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय




लखनऊ -धर्म प्रकाश 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा  योगी अदित्यनाथ  के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी वाराणसी में संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में माथा टेककर नमन किया। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भारत की शाश्वत संत परम्परा ही राष्ट्र का मार्गदर्शन करती है। संत रविदास जी की जयंती पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है।




प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संत रविदास जी की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि रविदास जी ने समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिए संत और समाज सुधारक के रूप काम किया। राष्ट्र रविदास जी का सदैव ऋणी रहेगा जिन्होंने अपने सद् साहित्य से अस्पृश्यता के विरूद्ध समाज को जागृत करके यह बताया कि इंसान सिर्फ अपने कर्मों के द्वारा पहचाना जाता है। 



रविदास जी की रचनाओं में  सरलता के साथ व्यवहारिकता का समर्थन समाहित है। संत रविदास जी ने सार्वभौमिक भाईचारे और सहिष्णुता  का संदेश देते हुए यह बताया कि भगवान ने इंसान को बनाया है, न कि इंसान ने भगवान को। जब हर इंसान ईश्वर द्वारा बनाया गया है तो सभी समान है। भाजपा रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सबका साथ-सबका विकास के पथ पर आगे बढ रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा  संत रविदास जी के जन्मस्थल का विकास यूपी सरकार द्वारा कराए जाने का संकल्प लेने के लिए साधुवाद। 

   

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।