रिपोर्ट - वासुदेव यादव
राम नगरी अयोध्या के असर्फी भवन चौराहा से लेकर राज सदन तक
हिंदू-मुस्लिम समाज के शैकडो युवाओं ने आतंकवाद के विरोध में मार्च
निकालकर पुलवामा के आतंकी हमले में मारे गए सभी अमर शहीद जवानों को नमन
किया। यह विरोध मार्च असर्फी भवन चौराहा से होते हुए
विभीषण कुंड महराज कालेज तिराहा, अयोध्या सब्जी मंडी तिराहा, अयोध्या
कोतवाली से होकर राज सदन पहुंचा।
इस दौरान आतंकवाद
मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, सभी शहीद जवान अमर रहे के जैसे गगन भेदी
नारे लगाए गए । इस दौरान युवा भाजपा पार्षद अनुज दास जी महाराज शिष्य महन्त
अर्जुन दास जी महाराज ने कहा कि आतंकवादियों का दुःसाहस अब सरकार बर्दाश्त
नहीं करेगी। आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा । जबकि
सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा पार्षद आलोक सिंह ने सभी अमर शहीदों को नमन
करते हुए कहा कि आतंकवादियों को केंद्र सरकार बक्सेगी नहीं। उन्होंने कहा
कि सरकार आतंकवादियों के सफाए हेतु सख्त निर्णय लेगी। उन पर सरकार अब जल्द
कार्यवाही कर, ताकि ऐसी घटना पुनः न होने पाए। जबकि अयोध्या सपा लोहिया
वाहिनी के महानगर अध्यक्ष सुल्तान अंसारी ने कहा कि आतंकवादियों का कोई
जाति धर्म मजहब नहीं होता है। वह किसी भी धर्म व जाति का हो सकता है।
पुलवामा आतंकवादी हमले में मारे गए अमर शहीदों को नमन करते हुए श्री अंसारी
ने कहा कि आतंकवादियों को बख्शा अब न जाए उनके खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त
कार्रवाई हो तथा अमर शहीद जवानों के परिजनों को सरकार कम से कम एक - एक
करोड़ रुपए की आर्थिक मदद, उनकी पत्नी को जॉब, रहने को नया घर तथा उनके सभी
बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाई की सुविधा प्रदान करें।इस दौरान प्रियेश दुबे ने कहा कि यह कायरतापूर्ण कार्य है। अतः आतंकियों को
अब सरकार बख्शे नही, सख्त एक्शन ले। कार्यक्रम में रमाकांत पांडे पूर्व
सभासद दुर्गेश पांडे श्रीकांत आदित्य शुक्ला तिलकराम यादव मोहम्मद अकरम
परवेज अंसारी रिहान अंसारी सहित हिंदू- मुस्लिम समाज के सैकड़ों युवा, नेता
समाजसेवी आदि शामिल रहे एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके प्रति सच्ची
श्रद्धांजलि अर्पित किए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।