ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन 18 वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रथम आगमन
पर दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची इस दौरान प्लेटफार्म नम्बर
1 पर ट्रेन के आगमन को लेकर मंच सजाया गया हुआ था जैसे ही ट्रेन
प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर पहुंची प्लेटफॉर्म पर पहले से ही मौजूद देखने के लिए
हज़ारो की तादाद में लोगों की भीड़ टूट पड़ी जहाँ हर कोई इस ट्रेन को अपने
कैमरे में कैद करता हुआ नजर आया इस दौरान प्लेटफार्म पर भारी फोर्स तैनात
रही आपको बता दें कि शुक्रवार को इस ट्रेन को दिल्ली से रवाना किया गया जो
बनारस तक जाएगी
दिल्ली से रेल मंत्री पीयूष गोयल, सांसद मुरली मनोहर जोशी
ट्रेन के साथ ही पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रेल मंत्री के
भाषण के दौरान ही पुलवामा में शहीद हुए जवानों को लेकर कार्यकर्ताओ ने
पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाने में जुट गए तब जाकर सांसद
को कार्यकर्ताओ को शांत करवाना पड़ा वही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने
सम्बोधन शुरू करने से पहले पुलवामा में शहीद हए जवानों के लिए दो मिनट का
मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी वही उन्होंने कहा कि बलिदान व्यर्थ नही
जाएगा हमारे जवान सीमा पर मुंह तोड़ जवाब देंगे। साथ ही सप्ताह में 5 दिन
चलने वाली इस ट्रेन को लेकर इंजीनियरो को धन्यवाद दिया सभी देशवासियों को
बधाई दी।
करीब 40 मिनट यह ट्रेन सेंट्रल पर रुकने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हुई और फिर वहां से बनारस पर अपना सफर समाप्त करेगी


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।