कानपुर देहात-पुलवामा आतंकी हमलाः कानपुर देहात का लाल श्याम बाबू शहीद, शोक में डूबा जिला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 16 February 2019

कानपुर देहात-पुलवामा आतंकी हमलाः कानपुर देहात का लाल श्याम बाबू शहीद, शोक में डूबा जिला


जिला सवांदाता:अरविन्द शर्मा कानपुर देहात

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम हुए आतंकी हमले में यूपी के कानपुर देहात के श्याम बाबू शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। डेरापुर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव के मजरा रैगवां निवासी किसान राम प्रसाद के दो बेटों में श्यामबाबू बड़े थे। छोटा बेटा कमलेश प्राइवेट नौकरी करता है।हमले के बाद से ही पूरा जिला गुस्से में है. शहीदों के परिवार गमजदा हैं, उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शहीदों के परिवार इस आतंकी हमले का बदला लेने की मांग कर रहे हैं. 

पिता ने बताया कि श्याम बाबू की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उसके चार साल का बेटा और छह महीने की एक बेटी है। मकान बनाने का काम चल रहा था, इसके चलते कुछ दिनों से श्याम बाबू छुट्टी पर आए थे। 29 जनवरी को ड्यूटी पर गए थे और 1 फरवरी को फिर से लौट आए थे। 10 फरवरी को फिर ड्यूटी पर चले गए थे। गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा में हमले की खबर के बाद परिवार चिंतित हो गया था। मीडिया व अन्य माध्यमों से श्यामबाबू के शहीद होने की सूचना परिजनों को मिल रही थी। शाम करीब करीब साढ़े छह बजे डेरापुर थाने के सिपाही ने घर जाकर सूचना दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही ग्रामीणो ने कहा कि मोदी सरकार इसका बदला जरूर लें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।