ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
देश में हुए फिदाइन हमले के बाद पुरे देश में लोगो का गुस्सा पाकिस्तान के ऊपर फुट पड़ा है जिसको लेकर देश के कोने कोने में पकिस्तान के खिलाफ लोग सड़को पर उतर कर अपना विरोध कर रहे है इसी कड़ी में कानपुर के स्वरुप नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील में वकीलों ने पकिस्तान के प्रधानमंत्री ईमरान खान का पुतला फूकते हुए अपना विरोध जताया।
इस दौरान पकिस्तान के ईमरान खान
के पुतले में जूतों की माला भी पहनाई गई और उसका पुतला फुक्ने से पहले
वकीलों ने पुतले को जूतों से पिटा। अधिवक्ता पंकज दीक्षित ने बताया की जिस
तरह पकिस्तान ने यह कायराना हरकत की है.उसके विरोध में हम लोगो ने
पाकिस्तान सरकार के ईमरान खान के पुतले को जूतों की माला पहनाकर उसका पुतला
फुका है और सरकार से मांग की है की पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।