लखनऊ - सरकारी अस्पतालों में खुल गईं स्वाइन फ्लू क्लीनिक... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 25 February 2019

लखनऊ - सरकारी अस्पतालों में खुल गईं स्वाइन फ्लू क्लीनिक...



 महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो  

 राजधानी में बढ़े स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू क्लीनिक शुरू करा दी है। इसमें आने वाले मरीजों के लिए पर्चे से लेकर दवा काउंटर तक की अलग व्यवस्था की गई है। वहीं बच्चों-बड़ों को अलग-अलग डॉक्टर देखेंगे। यह व्यवस्था सभी अस्पतालों में शुरू हो गई है। अफसरों का कहना है कि महानिदेशालय से सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू क्लीनिक शुरू करने का आदेश मिला था।  इसके बाद यह व्यवस्था की गई है। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में स्वाइन फ्लू क्लीनिक बनाई गई है जहां पर एक डॉक्टर-इंटर्न की ड्यूटी लगाई गई है। निदेशक डॉ. राजीव लोचन का कहना है कि सुबह 8 से 2 बजे तक स्वाइन फ्लू के मरीज ओल्ड स्पेशल ओपीडी में देखे जाएंगे। इसके बाद आने वाले मरीज इमरजेंसी में आकर दवा-सैंपल दे सकते हैं। लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से पर्चा काउंटर, दवा व पैथोलॉजी काउंटर बनाया गया है। बच्चों व बड़ों को देखने के लिए अलग-अलग डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इमरजेंसी में चार बेड स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए रिजर्व किए गए हैं। इसी तरह सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु समेत अन्य अस्पतालों में स्वाइन फ्लू क्लीनिक भी शुरू कराई गई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।