रिपोर्ट - राकेश सिंह
देश की रक्षा करते जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी
अटैक में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सीआरपीएफ के जवानों की आत्मा की
शांति के लिए जिलेभर में श्रद्धांंजलि सभा का आयोजन किया गया। वहीं पर कुक
नगर के तुलसी नगर चौराहे के पास शिवपाती सिंह इंटर कॉलेज पर छात्र संघ
प्रदेश अध्यक्ष-नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट
का मौन रखा गया तथा ईश्वर से शहीदों की पुण्य आत्मा की शांति के लिए
प्रार्थना की गई।व कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते
हुए। कूक नगर के क्षेत्रवासियों ने पाकिस्तान का विरोध जताया और सरकार से
मांग किया की इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। और सभी नौजवान युवक व बच्चों ने
पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पाकिस्तान मुर्दाबाद पाकिस्तान
मुर्दाबाद जिसमें राम नारायण वर्मा,रामपाल वर्मा,विक्रम वर्मा, चिंताराम
वर्मा,बबलू सिंह,महेश चौधरी,विक्रम वर्मा,चंद्रशेखर आजाद,शिव पाती सिंह
इंटर कॉलेज, के प्रबंधक तहसीलदार सिंह,व तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।