चीफ रिपोर्ट चन्द्र मोहन तिवारी
उ ० प्र ० कोआपरेटिव बैंक लि ० की 58 वी वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का शुभारम्भ माननीय सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा स्थानीय इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया | बैंक अपने स्थापना का 75 वा स्थापना भी मना रहा है | प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये डेलीगेट्स एव अतिथियों को सम्बोधित करते हुए माननीय सहकारिता मंत्री ने अवगत कराया कि उ ० प्र ० कोआपरेटिव बैंक लि निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा स्थापनासे अब तक लगातार लाभ पर कार्यारत रहने वाला शीर्ष सहकारी बैंक है | सहकारिता मंत्री ने कहा कि बैंक किसानो को फसली लोन तथा गन्ना मूल्य भुगतान हेतु चीनी मिलो के वित्तपोषण से अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरी गम्भीरता के साथ निभा रहा है |मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उ ० प्र ० ने अपने सम्बोधन में उ ० प्र ० कोआपरेटिव बैंक लि ० द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए प्रदेश में सहकारी आंदोलन को सफल बनाने में बैंक के योगदान को महत्वपूर्ण बताया | उन्होने बताया की लगभग 215000 खातों के माध्यम से रु 600. 00 करोड़ से भी अधिक की जमा राशियाँ शीर्ष बैंक के पास है जिससे जनमानस को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है | वार्षिक निकाय की बैठक के अंत में उप सभापति जितेंद्र बहादुर सिंह द्वारा बैठक में उपस्तिथि सभी डेलीगेट्स जिला सहकारी बैंक के अध्यक्षगणो मुख्य कार्यकारी अधिकारियो एव अन्य सम्मानित आतिथियो तथा अधिकारियो कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया |

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।