चीफ रिपोर्ट चन्द्र मोहन तिवारी
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जम्मू कशमीर के पुलवामा में शहीद हुये
सी0आर0पी0एफ0 जवानों को श्रद्वांजलि देेने के लिए प्रदेश के सम्पूर्ण
जनपदों में श्रद्वांजलि सभाएं, शान्ति यज्ञ, कैण्डल मार्च और पाकिस्तान तथा
आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश जताया गया। इसी
क्रम में प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद,
राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के नेतृत्व
में पाकिस्तान विरोधी मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद हिन्दुस्तान
जिंदाबाद के नारे लगाते हुये सैकडों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने
पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया।
तत्पशचात प्रदेश
कार्यालय में श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें शहीद जवानों को
पुष्पांजलि अर्पित करते हुये दो मिनट मौन रखकर जवानों की आत्मा की शान्ति
एवं उनके परिवारों को इस शोक की घडी में सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईशवर
से प्रार्थना की गयी। श्रद्वांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष
डाॅ0 सुरेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश
कोषाध्यक्ष यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद
के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह
चैहान, प्रदेश सचिव मनोज सिंह चैहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव,
चन्द्रकांत अवस्थी, कुंवर रामगोपाल सिंह चंदेल, राजवर्धन सिंह परमार, महबूब
आलम, अष्विनी प्रताप सिंह, अनिल पटेल, अजय मिश्रा, हरपाल यादव, शोएब
उस्मानी, प्रमोद शुक्ला बेला प्रसाद राजवंषी, इरफाना, सूरज सिंह, सुमित
सिंह आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।