ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
बार एसोसिएशन और लॉयन्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने
सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कचहरी परिसर में हड़ताल की। इस दौरान सैकड़ो
की संख्या में मौजूद अधिवक्ताओ ने नारेबाजी करते हुए डीएम के माध्यम से
प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
बार
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम जी श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ताओं के हित
के लिए 5 हज़ार करोड़ रुपये देने का वादा सरकार ने किया था लेकिन जो बजट आया
उसमें अधिवक्ताओं के लिए इस तरह की कोई भी योजना नही आई है इससे
अधिवक्ताओं में रोष है जिसको लेकर बार काउंसिल के आवाहन पर हम सभी
अधिवक्ताओ ने मिलकर डीएम के माध्यम से पीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है।
हमारी मांग यह भी है कि जो जूनियर और नए अधिवक्ता है उन्हें 10 हज़ार रुपये
प्रतिमाह दिया जाए अधिवक्ताओं का बीमा उनके चेम्बर और मेडिक्लेम का भी
ध्यान दिया जाए।सरकार हमारी मांगे अगर नहीं मांगेगी तो अधिवक्ता आंदोलन को
मजबूर होंगे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।