रिपोर्ट - अमित गौर
हादसे के बाद दो ट्रकों में लगी आग, लपटों में फंसा रह गया एक व्यक्ति पुलिस नहीं निकाल पायी लपटों में फंसा युवक का शव, दूसरे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतकों की नहीं हो सकी शिनाख्त जालौन.
झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक के बाद एक करके तीन ट्रक आपस
में टकरा गए। हादसे के बाद 2 ट्रकों में आग लग गई। इस हादसे में मौके पर 2
लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। एट पुलिस घटना स्थल पर पहुंची
और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक शव को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल
में भर्ती कराया गय झांसी से 3
ट्रक मौरंग भरकर कानपुर की ओर आ रहे थे। जब तीनों ट्रक एट कोतवाली के
पिंडारी मोड़ के पास पहुंचे, तभी आगे जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट
गया। जिससे पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दोनों ट्रक पीछे से एक-दूसरे से
जा भिड़े, जिससे उनमें आग गई। आग लगने से उसमें सवार पांच लोग चपेट में आ
गए।
इस
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक 2
लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल 3 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल
पहुंचाया। इस हादसे के बाद झांसी-कानपुर हाईवे पर करीब एक घंटे के लिए
आवागमन बाधित हो गया। मृतकों की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। शवों को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।