रिपोर्ट - राज आर्या
औराडीहा निवासी 36 वर्षीय युवक विश्वनाथ उर्फ
पप्पू पुत्र रामशब्द की एनएच 28 हाइवे के टेमा रहमत के पास रविवार की देर
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। विश्वनाथ उर्फ पप्पू अपने घर
से संतकबीर नगर जिले के भदाव अपनी बहन के यहा जा रहा था । कि टेमा रहमत के
पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पप्पू की मौके पर दर्दनाक मौत हो
गयी। जिसकी सूचना आस पास के लोगो ने कांटे पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची
पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिद्धार्थनगर
जिले के मित्र ब्लाक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था वहीं मृतक की पत्नी
सुशीला देवी मझौआ कला प्रथम की वर्तमान ग्राम प्रधान पद पर तैनात है मृतक
के 4 लड़कियां थी अंजलि 16 ,आंचल 10 अंशिका 6 आन्सी 2 बर्ष ,की रो रो कर
बुरा हाल , वहीं मौत की घटना सुनकर ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारियों में
शोक की लहर चल रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।