रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
प्रेमी
युवक पर घर के घुसकर युवती को दबोचने का आरोप लगाकर प्रेमिका के परिजनों
ने गाँव में उसे लाठी-डंडो से दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया| जिससे वह गम्भीर रूप
से जख्मी हो गया| वह चीखता रहा लेकिन गाँव में किसी ने उसकी मदद नही की|
जिसके बाद युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी| इस घटना के कुछ घंटे बाद
युवती के परिजन उसे गम्भीर हालत में लेकर सीएच सी पंहुचे| जंहा युवती को
मृत घोषित कर दिया| सूत्रों की माने तो युवती की मौत नशीला पदार्थ खाने से
हुई है| क्षेत्र में हुई इस सनसनी खेज घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है|| कोतवाली
क्षेत्र के मोहल्ला अहमदगंज निवासी सुरेश चन्द्र जाटव के 26 वर्षीय पुत्र
विमलेश जाटव को गाँव के ही पिंकी राजपूत ने लाठी-डंडो से जमकर पीट दिया|
इसका वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| उसको जमकर पीटने से वह
लहूलुहान हो गया| गाँव में घसीट-घसीट कर पीटने की घटना से ग्रामीणों की भीड़
मौके पर एकत्रित हो गयी| सुरेश चन्द्र ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप
लगाया की आरोपी पिंकी युवती दिव्याशी से फोन पर बात करने का आरोप लगाकर पीट
रहे थे|
घटना के बाद सुरेश चन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर
रही थी| उसी समय दिव्यांशी को उसकी माँ उर्मिला आदि परिजन गम्भीर हालत में
सीएचसी लेकर पंहुचे| जंहा दिव्यांशी को डॉ० दीपेन्द्र अवस्थी ने मृत घोषित
कर दिया| मृतका दिव्याशी की माँ उर्मिला ने दिव्याशी के प्रेमी पर ही
हत्या किये जाने का आरोप लगाया है| पता चला है की युवती के परिजनों ने भी
तहरीर दी है| लेकिन पुलिस ने देर रात तक किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की
है और अभी तक कोतवाल जसबंत सिंह ममाले की जाच कर रहे है वही प्रेमी की
पिटाई का वीडियो सोसल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।