ब्यूरो -रवि गुप्ता
सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर
ऊनसे लाखो रुपया ऐंठ कर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला शातिर
अभियुक्त को अर्मापुर पुलिस और सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर
लिया है।जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है
अर्मापुर
पुलिस को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिली कि फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला
शख्स अर्मापुर स्टेट पर मौजूद है जिसके बाद घेराबंदी करते हुए अर्मापुर
पुलिस व सर्विलांस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया पकड़ा गया शातिर
दीपक मीणा है जिसके पास से पुलिस ने 3 लाख 13 हज़ार 500 रुपये नगद
,पर्स,मास्टर कार्ड,पैन कार्ड,वीजा, आधार, मोबाइल,लेपटॉप और फर्जी नियुक्ति
पत्र व मोहर स्टैम्प बरामद किया है
सीओ नजीराबाद
अजीत सिंह ने बताया कि इस शातिर बदमाश की पिछले कई दिनों से पुलिस को तलाश
थी आरोपी दीपक लोगों को अपने जाल में फंसाकर नौकरी दिलवाने के नाम पर ऊनसे
अवैध तरीके से 3 से 4 लाख रुपये ऐंठते हुए उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र
देकर फरार हो जाया करता था जिसकी शिकायत लोगों द्वारा की गई। जिसके बाद से
पुलिस को इसकी तलश थी सर्विलांस टीम की मदद से इस आरोपी को पकड़ने में काफी
सहायता मिली है पुलिस ने उसके पास से 3,13,500/रु0 नगद, एक लेपटाॅप,
मोबाइल, फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।