रिपोर्ट-अमित गौर
उरई । जिला जेल में एक हफ्ते पहले लाये गये वृद्ध बंदी की हालत बिगड़ने पर रविवार को उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला सुभाष नगर कोंच निवासी घनश्याम (72वर्ष) के खेतों में दो वर्ष पहले कटाई करते समय थे्रसर में एक मजदूर का पैर चला गया था। जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मजदूर के घरवालों ने इसे लेकर घनश्याम और उनके पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद इस मामले को निराधार बताकर खारिज कर दिया था। लेकिन दूसरा पक्ष इसके बावजूद पैरवी करता रहा। इस बीच अदालत ने घनश्याम और उनके पुत्र को तलब कर लिया। गत 2 फरवरी को पिता-पुत्र को इसके चलते अदालत में समर्पण करना पड़ा जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के मुताबिक घनश्याम उम्र दराज होने के बावजूद पूरी तरह स्वस्थ था। लेकिन कल रात उसकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। सुबह जानकारी होने पर उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट डा. मन्नान अख्तर ने बंदी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।