ब्यूरो- रवि गुप्ता
आगामी 24 फरवरी को महामहिम राम नाथ कोविंद के शहर आगमन को लेकर जोर शोर से
तैयारियां शुरू हो चुकी है जहां नगर निगम सदन में होने वाले राष्ट्रपति के
अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जाना है जिसको लेकर नगर आयुक्त सन्तोष
शर्मा और मेयर प्रमिला पांडे अंदर बाहर ऊपर नीचे नगर निगम का निरीक्षण कर
रहे है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि 24 फरवरी को नगर निगम सदन में
राष्ट्रपति जी का अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर
तैयारियां शुरू हो चुकी है।
नागरिक अभिनन्दन का कार्यक्रम है सदन के सभी
सदस्य गौरवान्वित है कि देश के राष्ट्राध्यक्ष कानपुर के है इसलिए सभी ने
यह निर्णय लिया कि उनका हार्दिक अभिनन्दन किया जाएगा।वही जिलाध्यक्ष
सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि उनका
आगमन हो रहा है क्योंकि वे खुद भी कानपुर के ही रहने वाले है उन्होंने
शोषित समाज वर्ग के साथ मिलजुलकर हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है हम सभी
बहुत उत्साहित है उनका स्वागत करने के लिए ऐसी ही हमेशा आशा करते है वे
बार बार कानपुर आते रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।