ब्यूरो गोंडा -राकेश सिंह
ग्रामीणों ने बताया कि तानाशाह कोटेदार अशोक कुमार गुप्ता 2 से 3 महीने पर कहीं एक बार जाकर मिट्टी का तेल वितरण करता है व हर महीने राशन भी नहीं वितरण करता है और अगर वितरण करता भी है तो पर यूनिट ₹4 किलो के हिसाब से लिया जाता है दूसरी तरफ घटतौली भी की जाती है और जनता की शिकायतों के बीच ग्राम प्रधान झिक्कन वर्मा को कोटेदार का बचाव करते हुए ही देखा गया एक तरफ जनता कह रही है कि हमें हर महीने का राशन व मिट्टी का तेल नहीं मिल पाता है
वहीं पर ग्राम प्रधान का कहना है कि हर महीने राशन मिलता है और मिट्टी का तेल मिलता है इससे तो साफ जाहिर हो रहा है की कोटेदार को प्रधान का बराबर सपोर्ट है आखिर क्यों। ग्राम प्रधान को तो जनता की देखभाल करनी चाहिए उन्हें उनका हक दिलाना चाहिए तो वह कोटेदार को संरक्षण दे रहा है जबकि देखा जाए तो ग्राम पंचायत में ही राशन की दुकान होनी चाहिए मगर यहां ऐसा नहीं है राशन की दुकान 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर है इस दूरी की वजह से गरीब जनता को चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ते हैं दो-तीन बार ही जाते हैं फिर जाकर कहीं अंगूठा लगता है और जब अंगूठा लगता है तो कोटेदार राशन देता है अन्यथा वापस कर देता है ग्रामीण वासियों का कहना है।
वही समीक्षा के दौरान हमने देखा की गांव में इक्के दुक्के शौचालय पूरे ग्राम सभा में देखने को मिले और अभी तक आवास से वंचित जनता झोपड़ी में रहने को मजबूर है क्या ग्राम प्रधान का हक नहीं बनता गरीबों को आवास दिलवाए घर घर शौचालय बनवाए वहीं पर ग्रामीणों द्वारा दिखाया गया गांव से सटे एक चक रोड के ऊपर पुलिया लगा हुआ था जिसे टूटे हुए 3 महीना हो चुका है लोग जान जोखिम में डालकर आते जाते हैं मगर ग्राम प्रधान ने उसे देखने तक की जहमत नहीं उठाई पुलिया निर्माण करवाने की तो दूर की बात है कोटेदार ग्राम प्रधान अपनी मनमानी कर रहे हैं क्या इनके ऊपर अधिकारी लगाम नहीं लगा सकते इन्हें आला अधिकारियों का कोई डर नहीं है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।