मीडिया डेस्क
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में सहकारी संस्थाओं में काबिज भाजपाइयों को संबोधित करेंगे। शाह समझाएंगे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चुनावी समीकरणों को कैसे दुरुस्त कर जीत हासिल की जा सकती है। वह शनिवार को ही गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।सम्मेलन के संयोजक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश की 7479 प्राथमिक समितियों में 6000 में, 265 क्रय विक्रय समितियों में से 215 में भाजपा के अध्यक्ष और सदस्य हैं। इसके अलावा प्रदेश के 41 जिला सहकारी बैंकों और 40 डीसीडीएफ में भी भाजपा के अध्यक्ष और सदस्य हैं।
सभी 1405 सहकारी संघों में भी भाजपा के ही अध्यक्ष हैं। इन सभी को सम्मेलन में बुलाया गया है। माना जा रहा है कि शाह सहकारी संस्थाओं को सरोकारी बनाकर संचालित करने का तौर-तरीका समझाएंगे। बताएंगे कि इन संस्थाओं के जरिए जनता के बीच किस तरह पकड़ व पहुंच को और मजबूत किया जा सकता है यह भी समझाएंगे कि कैसे प्रदेश में भाजपा की लहर बनाकर मिशन 74 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित खासतौर से मौजूज रहेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।