रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद पति फांसी
के फंदे पर झूल गया माता पिता खेत में आलू खोदने गए थे जब वापस लौटे तो
दरवाजा अंदर से बंद था पड़ोसी युवक को अंदर कुदवाकर दरवाजा खुलवाया गया
जहाँ बहू व बेटे को मृत देखकर अचंभित रह गए सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने
सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्डम कराया है
मोहम्दाबाद कोतवाली
क्षेत्र के चौकी मदनपुर के गाँव नगला तवलदार निवासी उजवीर सिंह का पुत्र
रामभजन यादव व बहू सुमन यादव सुबह घर पर थे बहू सुमन यादव खोवा बना रही थी
उजवीर यादव व उनकी पत्नी जमुना देवी खेत पर आलू खोदने चले गए पौत्र ऋषव
पड़ोस में राह रहे सुनील के यहाँ पड़ने चला गया था उसी दौरान राम भजन यादव व
उनकी पत्नी सुमन यादव में विवाद हुआ राम भजन ने पत्नी सुमन की कुल्हाड़ीओं
से प्रहार कर हत्या कर दी और खुद कमरे के कोने में रस्सी का फंदा बनाकर
फांसी पर लटक गया जब उजवीर यादव आलू का पैकेट लेकर घर वापस लौटे तो
वाहनकाफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई जिस पर
उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अमित को बुलाया और कहा कि अंदर से आवाज नहीं
आ रही है दीवार फांद कर देखो अमित दीवार फांद कर अंदर गया तो वहां सुमन
यादव जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी वही रामभजन फांसी के फंदे पर झूल
रहा था अमित ने मेन गेट का दरवाजा खोला पुत्र बहू को मृत देखकर उदगीर व
उनकी पत्नी जमुना अचंभित हो गई सूचना मिलने पर मोहम्दाबाद पुलिस मौके पर
पहुंची अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली राम भजन यादव 2 महीने
पहले फरीदाबाद से प्राइवेट नौकरी छोड़कर घर आ गया गांव में आकर उसने गाय
खरीदी और खेती करने लगा वह गाय का दूध भी भेजता था और पत्नी सुमन से कुछ
कहासुनी चल रही थी राम भजन यादव का वर्ष 2013 में नगला हिम्मत तालग्राम
कन्नौज निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री सुमन से विवाह हुआ था विवाह के कुछ
समय बाद ही सुमन का सास व ससुर से झगड़ा होने लगा ऐसे में सुमन एक ही घर
में अलग रहने लगी सास-ससुर अपना अलग खाना बनाते थे वही सुमन अपनी अलग रसोई
में खाना बनाती थी अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि शव का
पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।