उ.प्र. चीफ रिपोर्टर -चंद्र मोहन तिवारी
अज्ञात लोगों ने यूपी कॉलेज के छात्र नेता विवेक सिंह को मारी गोली गोली लगने से मौके पर ही छात्र विवेक सिंह की हुईं मौत बीकॉम द्वितीय बर्ष का छात्र था विवेक सिंह कॉलेज परिसर में मारी गई गोली ,लगभग 8 गोली लगी है विवेक सिंह को सूचना पाकर पहुंची कई थानों की पुलिस छात्र विवेक को दीनदयाल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
घटना शिवपुर थाना क्षेत्र की है,मौके पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह,एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित कई आला अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद रहें ।और उस दौरान लगभग सैकड़ो छात्र घटना स्थल पर मौजूद रहें ,स्थिति तनाव पूर्ण देखते हुए पीएसी बुलाई गई ।विवेक मूलतःआजमगढ़ के तरवां मेहनाजपुर का रहने वाला था।एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है,कि कुछ अज्ञात लोगों ने विवेक सिंह की गोली मार कर हत्या कर दिया है।और अभी तक प्रारम्भिक पूछताछ की गयी है, और जो विवेक के परिजन है उन्हे सूचना दे दी गई है विवेक के परिजनों का इंतजार किया छा रहा है।
जैसे ही परिजन आते हैं,उनसे तहरीर प्राप्त करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।अभी तक जो बात सामने आई है,कि विवेक सिंह का दो वर्ष पुर्व कुछ लोगो के साथ विवाद हुआ था ,और छः महीने पहले भी उसका किसी के साथ विवाद हुआ था। जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी थी।उन्ही पुरानी रंजिश को लेकर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विवेक की हत्या करने की बात प्रकाश में आ रही हैं।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।