रिपोर्ट - महेंद्र सिंह ब्यूरो उ ० प्र ० लखनऊ
भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के
नेतृत्व में पहला वोट मोदी का संकल्प अभियान शुरू करने जा रहा है। यह
अभियान उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा एवं 403 विधानसभाओ में होगा।इसके
अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में एक वैन जाएगी जो मोदी सरकार का संदेश ऐसे
नवयुवाओं को देने का कार्य करेगी जो प्रथम बार लोकसभा चुनाव में वोट
देंगे।25 रथों को एक साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी एवं प्रदेश
अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी 1090 चैराहे पर दिनाक 05 फरवरी को 2 बजे झंडी
दिखा के रवाना करेंगे।भांजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश कहा
भाजपा युवा मोर्चा संकल्प अभियान आयोजित कर रहा है यह अभियान 25 प्रचार
वैन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी 92 संगठात्मक जिलों में लगभग 200
महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय के बाहर चलाया जाएगा जिसका उद्धाटन उत्तर
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1090 चैराहा से वैन को हरी
झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना करेंगे यदुवंश जी ने कहा हमारे कार्यकर्ता
प्रदेश के 92 संगठात्मक जिले ऐसे युवाओ से सम्पर्क करेगे जो अपना वोट पहली
बार करेंगे, भाजयुमो ऐसे ही फर्स्ट टाइम वोटर को मिलकर मोदी जी को पहला वोट
देने का संकल्प और शपथ दिलाएगा इसके साथ ही इस बात का विश्वास दिलाएगा की
आप के सपनो के भारत का निर्माण केवल मोदी जी ही कर सकते हैं और आपका एक वोट
देश के प्रति सबसे बड़ा योगदान है।युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया
प्रभारी धनंजय शुक्ल ने यह जानकारी दी पहला वोट मोदी अभियान को सफल बनाने
के लिए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष (कार्यक्रम सयोंजक) सूरज सिंह सोमवंशी और
अनुभव द्विवेदी को लगया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।