अरविन्द शर्मा ब्यूरो
14 फरवरी को
पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आतंकियों के हमले से देश अभी
तक कराह रहा था। वहीं इसके जवाब में कल भोर पहर भारतीय वायुसेना ने
पाकिस्तान के वालकोट में घुसकर आतंकी कैम्प नष्ट कर करीब 300 आतंकियों को
परलोक भेज दिया। इसके बाद तो कानपुर देहात में मानो राष्ट्रीय पर्व जैसा
माहौल दिखा। इस राष्ट्रीय जश्न में जिले की सोसायटी फॉर इक्वटेबिल वालेंटरी
एक्टिविटी संस्था की सचिव एवं संस्थापक समाज सेविका कंचन मिश्रा के
नेतृत्व में सैकड़ो महिलाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के
नारे लगाते हुए डेरापुर क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव पहुंच गई। हांथो में
तिरंगा और जुबाँ पर खुशी की मुस्कान देख अलग ही नजारा दिख रहा था। महिलाओं
का जुनून देख बड़ी संख्या में पुरुष भी हुजूम में शामिल हो गए।
इसके
बाद देश की वायु सेना की शौर्यता की खुशी में लोगों ने जमकर पटाखे छुड़ाकर
खुशी का इजहार किया। पाकिस्तान के वालकोट में आतंकी कैम्प पर हुये अटैक के
संबंध में जब समाज सेविका कंचन मिश्र से बात की तो उन्होंने कहा कि जो कल
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर मे घुसकर जो कार्रवाई की है, ये बहुत खुशी
की बात है, इससे देश वासियों को बहुत बड़ी राहत मिली है, बहुत रोमांच का समय
रहा है। उन्होंने देश व भारतीय वायु सेना को सलाम करते हुए कहा कि
उन्होंने देश को बड़ी खुशी दी है। उन्होंने कहा कि आज फिर से पाकिस्तान की
सेना ने कायराना हरकत की लेकिन भारतीय सेना ने उनके हौंसले को पस्त कर
दिया।भारतीय
सेना ने देश के गद्दारों को जहन्नुम पहुंचा दिया। जबकि पाकिस्तान की सोच
यहां की सेना व आम नागरिकों को मौत के घाट उतारने की गंदी नियत थी, जो बहुत
घिनौनी सोच है, लेकिन विफल रहे। हमारे देश की सेनाएं इनके इरादे कभी पूरे
नही होने देगी। हमें अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अब पीछे हटने
का समय नही है। अब तो एक एक आतंकी को चुन चुनकर मारना है। हमें हर एक शहीद
का बदला लेना है। हमने देश के लाल खोए हैं। इसका हिसाब तो उनको चुकाना ही
पड़ेगा। हमें अपनी सेना पर पूरा विश्वास है, वो देश जे शहीदों के खून का
बदला पूरा करेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।