by - सत्य प्रकाश चौधरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रकाश जावेडकर, मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र
लिखकर नीट की मेडिकल परीक्षा में पिछड़े वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाये जाने
की मांग की है।यादव ने कहा है कि देश में मेडिकल की
एम.बी.बी.एस. की लगभग 25 हजार सीटों के लिए प्रतिवर्ष नेशनल
इंट्रेंस इलिजीबिलिटी टेस्ट (नीट) द्वारा परीक्षा का आयोजन कराया जाता है।
इस परीक्षा में प्राप्त किये गये अंकों के आधार पर वरीयता सूची बनायी जाती
है। कुल सीटों में से 85
प्रतिशत सीटें राज्य मेडिकल कालेजों के लिए रखी जाती हैं। इन सीटों में
पिछड़े वर्ग को आरक्षण मिल रहा है। यादव ने कहा कि
15 प्रतिशत सीटें केन्द्रीय मेडिकल कालेजों के लिए रखी जाती हैं। इन 15
प्रतिशत सीटों को दो हिस्सों में विभाजित किया जाता है। इन सीटों में, लगभग
एक चैथाई सीटें केन्द्रीय मेडिकल कालेजों के लिए रहती हैं, तथा शेष तीन
चैथाई सीटें राज्य सरकार द्वारा पोषित मेडिकल कालेजों के लिए रखी जाती हैं।यादव ने कहा है कि जो एक चैथाई सीटें केन्द्र सरकार द्वारा
पोषित मेडिकल कालेजों के लिए रखी जाती हैं,उनमें तो पिछड़े वर्ग को आरक्षण
मिल रहा है, परन्तु तीन चैथाई सीटें जो राज्य सरकार द्वारा पोषित मेडिकल
कालेजों के लिए रहती हैं, उनमें पिछड़ें वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा
है। इसकी वजह से हर साल करीब 700 सीटें, जो पिछड़ें वर्ग के लिए रहनी चाहिए
थीं, पिछड़े वर्ग के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस विषय पर
गम्भीरता पूर्वक विचार करने तथा पिछड़े वर्ग को उनके आरक्षण का हक़ दिलाने का
निवेदन जावेडकर से किया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।