मीडिया डेस्क
भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई के बाद यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, आईजी और एडीजी को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी चौकसी बरतें। उन्होंने कुंभ में लगे सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के साथ ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों और पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसमें प्रमुख प्रतिष्ठानों, प्रतिष्ठित स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। यह निर्देश खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट के बाद दिए गए हैं। इससे पहले डीजीपी ने खुद राजधानी में आईबी के दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की।प्रदेश स्थित थल सेना और वायु सेना के ठिकानों समेत आगरा, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी और इलाहाबाद जैसे प्रमुख शहरों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।