ब्यूरो गोंडा बभनजोत -राकेश सिंह
आज दिनांक 20 फरवरी 2019 को गौरा विधानसभा के कूकनगर ग्रांट पटेल नगर चौराहे पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि श्रीमती अनुप्रिया पटेल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारत सरकार ने किया
साथ मे अभिमन्यु पटेल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अम्बुज पटेल ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अवधेश सविता अरजेश ,दिनेश उमा प्रसाद मौर्य ,राकेश वर्मा ,विजय वर्मा,अजय तिवारी, श्रवण पटेल, विद्यासागर पटेल, प्रेम चंद पटेल,राम प्रकाश वर्मा, राम सिंह पटेल,आदि हजारों समर्थको ने स्वागत एवं अभिनंदन किया सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा देकर एक नेक कार्य किया है तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए उनकी सोच उत्कृष्ट है
तथा अनुप्रिया पटेल ने लोगों को बताया कि मेरे द्वारा लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय नियामक सेवा आयोग गठन करने की मांग प्रधानमंत्री से की है तथा उन्होंने बताया कि एससी-एसटी एक्ट का समर्थन लोकसभा में मेरे पार्टी द्वारा किया गया है जिससे अनुसूचित जाति के लोगों की उक्त कानून से अनुसूचित जाति के लोगों के हितों की रक्षा हो सके जनसभा को संबोधित करते हुए अपना दल के जुझारू नेता अभिमन्यु पटेल ने गरीबों मजदूरों के उत्थान हेतु अधिक से अधिक संख्या में पार्टी का सदस्य बनने का भी आह्वान किया। हजारों की संख्या में अपना दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।