महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत
चौधरी
ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भाजपा सरकार की किसान, युवा तथा दलित विरोधी
नीतियों के विरो-ध के लिए प्रभावी विपक्षी एकता के पक्ष में लगातार काम कर
रहा है।सपा बसपा के साथ गठबंधन करके ही जनता की उम्मीदों के अनुरूप मजबूत
राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि कुछ
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा
रहा है, लेकिन सर्वविदित है कि राष्ट्रीय लोकदल समाजवादी पार्टी और बहुजन
समाज पार्टी के गठबंधन का हिस्सा है। राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं
को राष्ट्रीय अध्यक्ष
चौधरी
अजित सिंह ने पहले ही निर्देशित किया है कि वह इस गठबंधन के लिए जनता
के बीच जाकर समर्थन मांगे। हमारा मत साफ है, देश को प्रगतिशील बनाने के लिए
राष्ट्रीय लोकदल भविष्य में भी समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के
साथ चलेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।