महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के साइबर योद्धाओं को प्रदेश मुख्यालय पर हुई आईटी
विभाग की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश
महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल एवं उ0प्र0 के आईटी प्रभारी विजय चैथाईवाला
ने जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्र, जिला व लोकसभा के आई.टी. संयोजकों से
प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के 28 फरवरी को कार्यकर्ताओं से होने
वाले सीधे संवाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटने का आह्वान किया गया।भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते
हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में
भाजपा के आईटी सेल द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सक्रियता
और प्रभाव को देखते हुए अन्य राजनैतिक पार्टियों ने सैलरी पेड प्रोफेशनलों
द्वारा सोशल मीडिया पर प्रयास किया है परन्तु नकल के लिए भी अकल की
आवश्यकता होती है। विपक्ष के लोगों के पास अकल की कमी होने के कारण उनकी
शक्ल अच्छी नहीं बनती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आईटी विभाग की भूमिका बहुत
महत्वपूर्ण है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न उपलब्धियों को सोशल
मीडिया एवं वाट्सएप गु्रप के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाना है। यद्यपि
आईटी विभाग ने 2014 व 2017 के चुनाव में काफी प्रभावी कार्य किया था लेकिन
2019 के लोकसभा चुनाव में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। क्योंकि
विपक्ष के लोग सोशल मीडिया के द्वारा कई तरह के अफवाहें फैलाने की कोशिश कर
रहे है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने कहा कि आईटी विभाग की टीम
मण्डल स्तर पर काम कर रही है। सोशल मीडिया के मध्यम से भाजपा कार्यकर्ता
अपनी विचारधारा, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और पार्टी
के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाये। प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को सुबह 11 बजे एक करोड़ कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया
कांफ्रेंस के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। जिसमें तकनीकि तैयारियों के
लिए आईटी के कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहना है। मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री जी से मन की बात करेंगे। लोकसभा स्तर पर आगामी 3 मार्च के बाद
आईटी वाॅलिंटियर सम्मेलन होंगे जो आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को आगे
बढ़ाएगे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा सोशल मीडिया राष्ट्रीय टीम के सदस्य
और उ0प्र0 के आईटी प्रभारी भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय
चैथाईवाला ने बताया कि उ0प्र0 आईटी कार्यकर्ता परिश्रम से कार्य कर रहे है।
आगामी 5 और 6 मार्च को प्रदेश के सभी 1495 मण्डलों की आईटी टीम की बैठक की
जायेगी, इन बैठकों में प्रदेश एवं क्षेत्रीय टीमों के पदाधिकारी मण्डल तक
प्रवास करेंगे।
बैठक का प्रदेश प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया संयोजक संजय राय ने संचालन किया।
बैठक का प्रदेश प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया संयोजक संजय राय ने संचालन किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।