ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन मैदान
में पूर्व छात्र सम्मेलन और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे जहां दीप
प्रज्वलित और राष्ट्रगान से शुरुआत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस
दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ,सांसद मुरली मनोहर जोशी और कैबिनेट मंत्री सतीश
महाना भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्य्रकम में करीब सवा एक घण्टे तक रहे.
राम नाथ कोविंद ने सम्बोधित करते हुए सबसे पहले पुलवामा में हुई आतंकी
घटना पर शहीदो को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही उन्होंने कहा
कि मुझे इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार था आज बहुत खुशी हो रही है
यहाँ आकर अपने पुराने दिन याद आ गये यहां पर बिताया हुए हर क्षण याद आ गए
उन्होंने अपने पुराने दिनो को ताजा करते हुए बताया कि गांव से आठवीं कक्षा
के बाद यहां आया था सुबह शायद कालेज 7 बजे या 8 बजे लगता था और हम अपने
बहनोई के यहां मकरॉबर्टगंज में रहते थे उस वक्त बिजली की बड़ी समस्या थी
जिसके बाद पढ़ाई के लिए हम अक्सर रोड लाइट के नीचे जाकर पढ़ाई करते थे साथ
ही उन्होंने स्कूली दिनों को याद करते हुए बताया कि अक्सर अध्यापक के सवालो
से बचने के लिए पीछे बैठते थे कानपुर में रहकर शिक्षा ग्रहण करना उस वक्त
कठिन था उस समय मुझे मिले सरकारी वजीफे के कारण मैं जीवन मे आगे बढ़ सका इस
विध्यालय के गरिमापूर्ण इतिहास में विध्यालय और शिक्षको का अमूल्य योगदान
है उन्होंने कहा कि आज यहां अपने 3 अध्यापकों का सम्मान करने का भी अवसर
प्राप्त हुआ बहुत खुशी हुई.
महामहिम ने यहां बालिका विद्यालय के नवीन भवन
के मॉडल का उदघाटन करते हुए प्रसन्नता जताई कहा कि मुझे विश्वास है इस
विध्यालय की छात्राएं कानपुर के साथ पूरे देश का नाम रोशन करें. उन्होंने
कहा कि केवल शिक्षा ग्रहण करने से व्यक्ति गुणवान नही होता इंसान भी गुणवान
होना चाहिए। उन्होंने अंत मे मैदान पर मौजूद छात्रों को यह सीख दी कि
ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षा
ग्रहण करना गौरव की बात है यहां के छात्र विभिन्न क्षेत्रो में अपनी सेवा
देते हुए देश के विकास में अपना योगदान दे रहे है मुझे विश्वास है कि यहां
पर पढ़ने वाले छात्र इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में
अपनी सेवा देते हुए देश के विकास समाज को बेहतर बनाने में प्रयासरत रहेंगे.
अंत मे उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर सभी को बधाई भी दी.


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।