अरविन्द शर्मा ब्यूरो कानपुर
पुलवामा में आतंकियों की शर्मनाक कायराना हरकत पर हर ओर देश
प्रेमीं राष्ट्र भक्तों के खून में उबाल बढ़ता ही जा रहा है उसी को गुस्से
का इजहार करती एक रैली आज झींंझक भी देखने को मिली जहां सरस्वती शारदा
विद्या मंदिर झींझक की ।बेटियां नारे लगा रही थीं आतंकवाद
मुर्दाबाद,हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद,पुलवामा के वीर अमर
रहे अमर रहे,तन समर्पित मन समर्पित राष्ट्र को जीवन समर्पित।इस रैली में
शामिल होने पहुंचे मंगलपुर थाना अध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने कहा हमारा देश
हर तरीके से सक्षम है,हमें राष्ट्र विरोधी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने
के लिए हर नागरिक को सचेत रहकर समय रहते सुरक्षा बलों को सूचित करना उसकी
महती जिम्मेदारी है।
पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि हमारा देश
वीरों का देश है हमारे पुरखे वीर भारत जिनके नाम पर हमारे देश का नाम भारत
पड़ा शेरनी के समक्ष शेर के मुंह में हाथ डालकर शेर के बच्चे शावक के
दांँत गिनते थे ऐसा गौरवशाली इतिहास किसी भी देश का नहीं है।प्रधानाचार्य
अर्चना ने कहा कि हमारा देश गुलदस्ते के समान है हर रूप रंग जाति धर्म के
लोग इस गुलदस्ते की शोभा हैं और राष्ट्र के लिए एकजुट हैं।प्रबंधक शिव कांत
त्रिपाठी ने कहा कि चाहे जो हो धर्म हमारा चाहे जो भी वादी है ,अगर जी रहे
नहीं राष्ट्र हित तो निश्चय अपराधी हो। बाद में यही बच्चों का समूह रैली
के रूप में ग्रामीण बैंक रेलवे क्रासिंग बाजार नहर पुल पुरानी झींझक बस्ती
होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई। मुख्य मार्ग से निकल रहे आम लोग भी
रैली में शामिल बच्चों के साथ भारत माता जिंदाबाद,राष्ट्र की रक्षा हम
करेंगे हम करेंगे के नारों के साथ रैली में शामिल हुए।ओजस्वी
नारों के साथ चल रही इस रैली में विद्यालय के शिक्षक आलोकपाल,आनन्द
द्विवेदी,उमा शंकर,राम स्वरूप गुप्ता,हवलदार राठौर,कृष्ण मुरारी,ललित
नारायण,लव कुश अनुज पाल,गोपी किसान,के साथ साथ बच्चों में
अगस्त्यम्,मीनाक्षी ,आख्या,शिप्रा अनामिका जान्हवी काजल प्रिया रिचा शान्या
अर्पिता सोनी शिवम सहित छ: सौ से अधिक बच्चों ने राष्ट्रभक्ति की इस रैली
में शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।