रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय एवं सभी 80 जिलों के प्रिंट,
इलेक्ट्रॉनिक, न्यूज एजेंसी, स्वतंत्र व वरिष्ठ पत्रकारों को मान्यता देने
वाली समिति का गठन उत्तर प्रदेश सरकार ने कर दिया है। उत्तर प्रदेश प्रेस
मान्यता समिति में संवाददाता समिति के अध्यक्ष एवं IFWJ के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष ग्राम सुईथा कला जौनपुर के निवासी हेमंत तिवारी, प्रतिष्ठित
पत्रिका मीडिया मंच के सम्पादक, जाने माने पत्रकार गांव राघीपुर,जिला अमेठी के निवासी टीबी सिंह को सदस्य नामित किया गया है।
अब हेमंत तिवारी और टीबी सिंह उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त
संवाददाता समिति का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व ये दोनों मान्यता
प्राप्त संवाददाता समिति के लगातार 3 बार क्रमशः अध्यक्ष और कार्यकारिणी
सदस्य भी निर्वाचित हो चुके हैं। श्री टीबी सिंह IFWJ की राष्ट्रीय
कार्यसमिति के सदस्य भी हैं।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।