रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कांशीराम कालोनी अकबरपुर सरायघाघ में एक बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। तीन साल के मासूम बेटे को पहले बेल्टों और चप्पलों से पीटा, चीखपुकार सुनपड़ोसियों ने मासूम को बचाया और बाप को पुलिस से पकड़वा दिया।
कांशीराम कालोनी अकबरपुर सरायघाघ में एक बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। तीन साल के मासूम बेटे को पहले बेल्टों और चप्पलों से पीटा, चीखपुकार सुनपड़ोसियों ने मासूम को बचाया और बाप को पुलिस से पकड़वा दिया।
कांशीराम कालोनी में
मुन्ना नाम के युवक ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ अपने तीन साल के मासूम बेटे
टुकटुक को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि दो साल पहले उसने अपनी बीबी को करंट
लगाकर मार दियाथा। पड़ोसी नीतू सिंह सहित कई लोगों ने उसे बचाया।
कालोनीवासी बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां मौजूद अधिकारीयों
से मामले से अवगत कराया। नीतू ने बताया कि कल वाले दिन हम लोग खड़े थे उसी
समय बच्चे के रोने की आवाज आई तो हम लोगों ने भागकर देखा तो यह बच्चे को
बांधकर मार रहा था बेल्ट और चप्पल से सभी लोग मेरे कालोनी के घुस कर निकाला
सौ नंबर डायल किया। जब कहने लगे क्यों मार रहा तो कहने लगा तुम लोग कौन
होते हो मेरा बच्चा है हम चाहे सल्फास खिला दे। फिर हम लोगों ने बच्चे को
बाहर निकाला सौ नंबर को सूचना दी पुलिस आई उसको पकड़ ले गई। वहीं, जिला बाल
संरक्षण अधिकारी विजय कुमार राठौर ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर मामले की जानकारी
की। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण समिति अब इस बच्चे की देखभाल करेगी।
उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।