अरविन्द शर्मा ब्यूरो
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद
पाकिस्तान के खिलाफ ग्रामीण वासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। जैसे जैसे दिन
गुजरते जा रहे हैं युवाओं एवं महिलाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है शहीद के
गाँव से लेकर पूरे जनपद में पाकिस्तान से बदला लेने को आग लगी हुई है लोग
आक्रोशित होकर जनपद में जगह जगह पाकिस्तान के पुतले दहन कर रहे है
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है आज पूरे जनपद में शहीद श्यामबाबू
को लेकर लोगो का हुजूम उमड़ रहा है जनपद में शहीद की आत्मा की शांति के
लिये श्रदाजंली का दौर जारी है जनपद में हर जगह कोई मोमबत्ती जलाकर
श्रदाजंली दे रहा है तो कही शहीद श्यामबाबू के चित्र पर लोग पुष्प अर्पित
कर रहे है । सभी लोग एक साथ भारत सरकार से मांग कर रहे है कि पाकिस्तान को
विश्व के मानचित्र से हटा दो बेदखल कर दो । सबकी मांग है पाकिस्तान से खून
का बदला खून लेकर लिया जाये । महिलाये भी घर से निकलकर अब रोड पर उतर आई
है कही श्रदाजंली दे रही है तो कही पाकिस्तान का पुतला दहन कर रही है ।
बाराजोड़ टोल प्लाजा के एजीएम मनोज शर्मा ने शहीद को श्रदाजंली देने के लिये
टोल के हर बूथ पर शहीद श्यामबाबू के पोस्टर लगाये है और टोल प्लाजा में
श्रदाजंली सभा का आयोजन कर मोमबत्ती जलाकर और शहीद को पुष्प अर्पित कर
श्रद्धा सुमन के साथ श्रदाजंली दी । वही समाजसेवी महिला कंचन मिश्रा ने
महिलाओं और युवाओं की टोली के साथ अकबरपुर में पाकिस्तान का पुतला दहन किया
और मुर्दाबाद के नारे लगाये
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।