ब्यूरो रवि गुप्ता
कानपुर --महराजपुर थाना क्षेत्र के नरवाल मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार बाइक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया.घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
वही क्षेत्रीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। महाराजपुर पुलिस ने बताया की सनी और प्रभु सिंह नाम के दो युवक फतेपुर की तरफ से कानपुर आ रहे थे और जैसे ही नर्वल मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी नरवाल की तरफ से एक ट्रैक्टर आ रहा था जिससे ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमे सनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को घटना की जानकारी दी है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।