जाने माने गोल्डी मसाला फैक्ट्री में हुई मजदूर की मौत के बाद मचा कोहराम - परिजनों ने लगाया जबरन काम कराने का आरोप - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 6 February 2019

जाने माने गोल्डी मसाला फैक्ट्री में हुई मजदूर की मौत के बाद मचा कोहराम - परिजनों ने लगाया जबरन काम कराने का आरोप

ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 
 
  
बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंधना चौकी स्थित गोल्डी मसाले फेक्ट्री में काम करने वाले नाबालिग मजदूर की दीवार में दब कर मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का आरोप है कि बिना सूचना दिए शव को पुलिस ने सील कर दिया
जानकारी के मुताबिक शिवराजपुर स्थित हरनु गाँव मे रहने वाला नाबालिक युवक  फैक्ट्री में मसाला पैकिंग का काम करता था काम करने वाले साथी मजदूरो ने बताया कि युवक काम कर रहा था तभी फैक्ट्री में चल रही जेसीबी मशीन बैक करते समय दीवार से टकरा गई और वह दीवार पीछे काम कर रहे  मजदूर के ऊपर जा गिरी जिसमें दब कर उसकी मौत हो गयी फैक्ट्री सुपरवाइजर पर आरोप लगाते हुए बताया कि अधिक मजदूर बताकर कम मजदूरों से काम लेने का खेल  खेला जाता है यहां।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।