रिपोर्ट - कैलाश सिंह विकास ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी के लंका थाना की रमना चौकी के समीप स्थित पुराने अर्धनिर्मित भवन में नौवीं कक्षा के छात्र सौरभ सिंह की हत्या के मामले में उसके दो दोस्तों सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।पुलिस के अनुसार तफ्तीश में यह सामने आया है कि वारदात की वजह सौरभ और उसके दोस्तों के बीच आशनाई का विवाद और वर्चस्व की लड़ाई के लिए मारपीट के साथ ही मनबढ़ई है। पुलिस का दावा है कि वारदात की गुत्थी लगभग सुलझ गई है और जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।रोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर निवासी संजय सिंह के दो बेटों में छोटा सौरभ नवनीता कुंवर स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। शनिवार की दोपहर डाफी बाईपास किनारे स्थित अर्धनिर्मित मकान में खून से लथपथ मिला था। प्रकरण को लेकर संजय की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक प्रतीक राय, प्रधानाचार्य दिवाकर राय और दो किशोरों के खिलाफ लंका थाना में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।…

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।