इस समय किसान वर्ग सर्वाधिक परेशान,हताश एवं निराश है सुभाष पाठक - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 3 February 2019

इस समय किसान वर्ग सर्वाधिक परेशान,हताश एवं निराश है सुभाष पाठक

 

चीफ रिपोर्ट उत्तर प्रदेश -चंद्र मोहन तिवारी
 केंद्र सरकार के वित्तमंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गये बजट का जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  आर0 पी0 चौधरी  ने स्वागत किया है ।उन्होंने कहा है कि इस बजट में गरीब,  किसान ,छात्र ,नौजवान,महिला, मध्यम वर्ग एवं व्यापारी वर्ग ,स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रक्षा क्षेत्र सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है ।उन्होंने कहा है कि इस समय किसान वर्ग सर्वाधिक परेशान,हताश एवं निराश है इसलिए बजट में इस वर्ग का विशेष रूप से छोटे किसानों का ध्यान रखने से इस वर्ग को राहत मिलेगी और देश का किसान खुशहाल होगा ।उन्होंने कहा है कि 5 लाख के आय को कर मुक्त करने का आयकर दाताओ को लाभ मिलेगा ।उन्होंने यह भी कहा है कि यदि इस बजट को सही ढंग से लागू किया गया तो देश में खुशहाली आयेगी।उन्होंने ने कहा है कि इस बजट का प्रभाव आने वाले लोकसभा चुनाव मे भी दिखाई देगा और एनडीए को इसका लाभ मिलेगा - सुभाष पाठक, प्रदेश महासचिव, जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।