रिपोर्ट - महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी का ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान आज से प्रारम्भ
हो रहा है। अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता
अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा फहराएगें और स्टीकर लगाएगें। पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह गुजरात में अपने घर पर झण्ड़ा लगाकर
अभियान का शुभारम्भ करेगें। जबकि उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश
अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय न्यू हैदराबाद स्थित अपने आवास पर,
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी कार्यालय पर और उपमुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्या प्रयाग में अपने आवास पर झण्डा व स्टीकर लगाएगें। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नरायण शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता
पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व सदस्यों के घरों पर दस्तक देने के अभियान पर
निकलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह 12 फरवरी को
प्रातः 9 बजे अपने निवास पर भाजपा का झण्डा लगाकर तथा ‘‘मेरा परिवार-भाजपा
परिवार‘‘ लिखा स्टीकर चिपकाकर अभियान का शुभारम्भ करेगें। चार चरणों में
चलने वाले अभियान में 12 व 13 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी,
प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र व जिले के पदाधिकारी व सदस्य, सांसद, विधायक,
जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, सभासद नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत
अध्यक्ष व सभाषद तथा सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि अपने घरों
पर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करके चाय पर चर्चा करेगें और घरों की छत पर
भाजपा का झण्डा लगाएंगें और स्टीकर चिपकाते हुए और स्टीकर के साथ अपनी फोटो
खींचकर सोशल मीडिया पर डालते हुए #MeraPariwarBhajapaPariwar से अधिकाधिक लोगों के जुडने का अभियान चलाएगें। ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अगले चरण में 14 व 15 फरवरी को मण्डल
कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य, सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजकों द्वारा
अपने घर पर यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अगले चरण में 16 व 17 फरवरी
को सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, व विभागों के पदाधिकारी व सदस्यों
द्वारा यह अभियान अपने घर पर चलाएंगे।
भाजपा अपने अभियान के चैथे चरण में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक हर बूथ में
जाएगी। बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में जनसंपर्क टोलियां गांव, गली,
मुहल्लों, टीलों, मजरों व चैबारों तक बूथ समिति सदस्यों व कार्यकर्ताओं व
पार्टी सदस्यों के घर-घर जाकर भाजपा का झण्डा व स्टीकर लगाएगें। इसके साथ
ही अपनी-अपनी लोकसभा के लिए निर्धारित मोबाइल नं॰ पर मिस्ड काॅल भी
करेगें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी लक्ष्मणपुरी गोमतीनगर लखनऊ,
लक्ष्मीकान्त बाजपेयी न्यू मोहनपुरी मेरठ, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी
निज निवास कानपुर, रमापतिशास्त्री बी-ब्लाक इन्दिरागनर, सूर्य प्रताप शाही
विपुल खण्ड, स्वामी प्रसाद मौर्य विपुल खण्ड, गोपाल टण्डन निज आवास चैक,
ब्रजेश पाठक महानगर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा निज आवास
थाना भवन, स्वतंत्रदेव सिंह विश्वास खण्ड गोमतीनगर, स्वाती सिंह सेक्टर के.
आशियाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर निज निवास लखनऊ, संजीव बालियान
निज निवास मुजफ्फरनगर, श्रीमती कान्ताकर्दम निज निवास मेरठ, यशवंत सैनी
निज निवास सहारनपुर, नवाब सिंह नागर निज निवास नोएडा, पदम्सेन चैधरी निज
निवास बहराइच, पुरूषोतम खण्डेवाल निज निवास आगरा, डाॅ. राकेश त्रिवेदी निज
निवास वाराणसी, लक्ष्मण आचार्य निज निवास वाराणसी, दयाशंकर सिंह निज निवास
लखनऊ, बी.एल. वर्मा निज निवास बदायंू, श्रीमती रंजना उपाध्याय निज निवास
चित्रकूट, सुधीर हलवासिया निज निवास लखनऊ, उपेन्द्र शुक्ला निज निवास
गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह विपुलखण्ड गोमतीनगर, गोविन्द नारायण
शुक्ला गोमतीनगर, विजय बहादुर पाठक निज आवास निकट दैनिक जागरण चैराहा, अशोक
कटारिया झांसी, विद्यासागर सोनकर निज निवास जौनपुर, सलिल विश्नोई निज आवास
कानपुर, श्रीमती निलिमा कटियार निज आवास कानपुर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र
सिंह चैधरी निज आवास मेरठ, धर्मवीर प्रजापति निज आवास आगरा, संतोष सिंह निज
आवास इन्दिरानगर लखनऊ, अनूप गुप्ता निज निवास लखीमपुर खीरी, कौशलेन्द्र
सिंह पटेल निज आवास वाराणसी, शंकर गिरि निज आवास वाराणसी, अमर पाल मौर्य
नेहरू इन्कलेव लखनऊ, देवेश कोरी निज आवास कानपुर, रामतेज पाण्डेय निज निवास
गाजीपुर, प्रकाश पाल निज आवास कानपुर, श्रीमती अंजुला माहौर निज आवास
आगरा, कामेश्वर सिंह निज निवास गोरखपुर, त्रंयम्बक त्रिपाठी निज आवास
संतकबीर नगर, संजय राय निज आवास वाराणसी, वाई.पी. सिंह निज आवास गाजियाबाद,
प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर निज आवास वाराणसी, महिला मोर्चा प्रदेश
अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह निज आवास चंदौली, सांसद हरनाथ सिंह निज आवास
एटा, महापौर उमेश गौतमनिज आवास बरेली, श्रीमती नूतन राठौर निज आवास
फिरोजाबाद, डाॅ. मुकेश आर्य निज आवास मथुरा, श्रीमती आशा वर्मा निज आवास
गाजियाबाद, विनोद अग्रवाल निज आवास मुरादाबाद, संजीव वालिया निज आवास
सहारनपुर, श्रीमती प्रमिला पाण्डेय निज आवास कानपुर, श्रीमती संयुक्ता
भाटिया निज आवास लखनऊ, रिषि केश उपाध्याय निज आवास अयोध्या, श्रीमती
अभिलाषा गुप्ता निज आवास प्रयागराज, रामतीर्थ निज आवास झांसी, श्रीमती
मृदुला जायसवाल निज आवास वाराणसी, नवीन जैन निज आवास आगरा पर ‘‘मेरा
परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाकर पार्टी का
स्टीकर भी लगाएगें ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।