ब्यूरो- रवि गुप्ता
जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने फूलबाग गांधी प्रतिमा में तीन घण्टे का मौन उपवास रखा ।
इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौपा है।वही पार्टी के द्वारा पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील शुक्ला ने पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट भी दिया है ज्ञापन के माध्यम से पार्टी के सचिव ने राष्ट्रपति से माग की है कि अलगाववादी नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए इन संगठनों के सभी नेताओ की सुरक्षा हटाई जाए,इन संघठनो के ऊपर खर्च होने वाले रुपये शहीदों के परिवार को दिया जाए,इनके पासपोर्ट वीजा सरकार तत्काल जब्त कर,औऱ इस प्रकार की घटनाओं में शहीदों होने वाले सैनिको के परिवरों को एक एक करोड़ रुपये की सहायता सरकार द्वारा दी जाए


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।